दीवाली से पहले महंगाई का झटका, जानें कौन सी चीजें हो गई महंगी

दीवाली से पहले महंगाई ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है। चीनी, दाल, बेसन, आटा, तेल, घी और ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में तेजी आई है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: दीवाली के त्योहार और मिठाइयों की तैयारी से ठीक पहले आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। पिछले एक महीने के भीतर चीनी, अरहर दाल, बेसन, मैदा, सूजी, आटा, तेल और घी के साथ-साथ ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में भारी तेजी आई है। इससे घरों में पकवान बनाने और मिठाई दुकानों की लागत काफी बढ़ गई है।

बाजार में ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। काजू और बादाम की कीमत 1100 रुपये से बढ़कर 1300 रुपये प्रति किलो हो गई है, जबकि मामरा बादाम 4200 से बढ़कर 4400 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। प्लेन पिस्ता की कीमत 2800 से बढ़कर 3500 रुपये प्रति किलो (700 रुपये की बढ़ोतरी) और पिस्ता की अन्य किस्म 1750 से बढ़कर 1900 रुपये प्रति किलो हो गई है, हालांकि किशमिश 520 रुपये प्रति किलो पर स्थिर है।

इसके अलावा कॉरपोरेट गिफ्टिंग भी इस बार महंगी पड़ेगी क्योंकि कंपनियों और कारोबारियों द्वारा कर्मचारियों व ग्राहकों को दिए जाने वाले मिठाइयों और ड्राई फ्रूट्स के पैक उपहारों की लागत बढ़ जाएगी। किराना सामानों की बात करें तो चीनी 58 रुपये से बढ़कर 62-65 रुपये प्रति किलो, बेसन 100 से 115 रुपये, मैदा 55 से 60 रुपये और सूजी 60 से 65 रुपये प्रति किलो बिक रही है। दाल और तेल-घी के दाम भी चढ़े हैं। अरहर दाल 130 से बढ़कर 150 रुपये, चना दाल 95 से 105 रुपये और काबुली चना 100 से बढ़कर 120 रुपये प्रति किलो हो गया है, वहीं घी भी 700 रुपये से बढ़कर 740 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है।

Share This Article