संत जेवियर्स कॉलेज में COP31 के विजन पर व्याख्यान, जलवायु परिवर्तन के खतरों से कराया अवगत

सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची में COP31 को लेकर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन के खतरे बताए और विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण की अपील की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : संत जेवियर्स कॉलेज में शुक्रवार को आईक्यूएसी और ग्रीन कैंपस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में ‘आगामी COP31 का विजन’ विषय पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। फा. सी. डी. ब्रावर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ. पिपस कुमार ने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों और COP31 की प्राथमिकताओं पर व्याख्यान दिया।

उन्होंने ग्लेशियरों के तेजी से पिघलने, गंगोत्री ग्लेशियर के पीछे खिसकने तथा 2013 की केदारनाथ आपदा का उदाहरण देते हुए पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि औद्योगीकरण के बाद वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर तेजी से बढ़ा है। COP31 का आयोजन 9 से 20 नवंबर 2026 तक तुर्किये के अंताल्या में होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से शोध, मिशन लाइफ और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. फा. रॉबर्ट प्रदीप कुजूर सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। गीत, फ्लैश मॉब और पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।