रांची : GEL चर्च के बिशप सीमांत तिर्की के निधन के बाद खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। शुक्रवार को अपने शोक संदेश में राजेश कच्छप ने कहा कि उनका इस तरह असमय एवं आकस्मिक निधन मसीही समाज और कलीसिया के लिए अपूरणीय क्षति है। एक समर्पित आत्मिक अगुवे, मार्गदर्शक और प्रभु के सेवक का इस तरह अचानक हमारे बीच से चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। हमारी प्रार्थना है कि प्रभु उनके पूरे परिवार एवं पूरी कलीसिया को इस कठिन समय में सांत्वना, धैर्य और सामर्थ्य प्रदान करें। प्रभु में उनकी आत्मिक सेवकाई और योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।



