नेशन 27 के न्यूज़ रूम में पत्रकारों से रुबरु हुए पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव नोएडा स्थित नेशन 27 के न्यूज़रूम में नेताजी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने युवा पत्रकारों से बातचीत की और उनके सवालों के जवाब दिए।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 

नोएडा : पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव शुक्रवार को नोएडा में Nation27 के न्यूज़ रूम में ‘नेताजी’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान वे नई पीढ़ी के ऊर्जावान पत्रकारों से रूबरू हुए और उनके विभिन्न सवालों का जवाब दिया।

कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि पत्रकारिता के नए अंदाज और युवा साथियों की जिज्ञासाओं से परिचित होना सुखद अनुभव रहा। बातचीत के बीच पत्रकार साथियों के साथ कोरियन फिंगर हार्ट बनाना भी एक खास और मजेदार पल रहा।

यह मुलाकात सिर्फ एक इंटरव्यू नहीं, बल्कि नेशन 27 परिवार के साथ बिताया गया एक यादगार लम्हा बन गया। उन्होंने पूरी टीम को इस यादगार लम्हे के लिए बधाई दी।

Share This Article