स्वर्गीय राधा देवी स्मृति वुडबॉल प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने दिखाया दमखम, विजेता खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत

रांची कॉलेज ग्राउंड में आयोजित स्वर्गीय राधा देवी स्मृति वुडबॉल प्रतियोगिता में सैकड़ों स्कूली बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अर्थ फाउंडेशन और रांची जिला वुडबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रांची कॉलेज ग्राउंड में एक दिवसीय स्वर्गीय राधा देवी स्मृति वुडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रांची जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए सैकड़ों बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और बालक-बालिका वर्ग में अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अर्थ फाउंडेशन के ट्रस्टी दीपक बंका, समाजसेविका दीपा बंका, भाजपा महानगर प्रवक्ता विश्वजीत सिंह, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, झारखंड राज्य वुडबॉल संघ के सचिव गोबिंद झा और समाजसेवी रूपम झा शामिल हुए। अतिथियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को उपहार देकर पुरस्कृत किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान अतिथियों ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना जगाते हैं। इस प्रकार के आयोजनों से जिले की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे आने का बेहतरीन अवसर मिलता है।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
जूनियर बालक वर्ग: पीयूष उपाध्याय (प्रथम), यश ठाकुर (द्वितीय), मनीष उरांव (तृतीय), अहमद बेलाल (चतुर्थ)।
जूनियर बालिका वर्ग: श्रेया शर्मा (प्रथम), सुहानी कुमारी (द्वितीय), सलोनी हांसदा (तृतीय), श्रीनिधि उरांव (चतुर्थ), आरोही कुमारी (पंचम)।
सीनियर बालक वर्ग: शुभम शर्मा (प्रथम), आशुतोष कुमार (द्वितीय), मनीष कुमार (तृतीय)।
सीनियर बालिका वर्ग: सबनम बरैकि (प्रथम), सत्यमणी कुजूर (द्वितीय), ज्योति कुमारी (तृतीय)।
आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक उपयुक्त मंच प्रदान करना है। इस पूरे कार्यक्रम और प्रतियोगिता को सफल बनाने में गोबिंद झा, सरवर अंसारी, बंटी टोप्पो, निखिल खल्खो, अजीत गोप, स्मिता सरकार और नीतीश कुमार की बहुत ही सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article