श्रेया घोषाल ने जन्मदिवस पर शुभकमानाओं के लिए प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: गायिका श्रेया घोषाल ने शनिवार को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वालों का सोशल मीडिया पर आभार प्रकट किया। श्रेया ने 12 मार्च को अपना 37 वां जन्मदिन मनाया।

श्रेया ने ट्वीट कर कहा, आप सभी को मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद। यह वास्तव में एक बहुत ही खास है। जल्द ही बनने वाली मम्मा इसके लिए बहुत आभार प्रकट करती है।

गायिका पति शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही है।उन्होंने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी।

गायिका ने अपने बेबी बंप की फोटो साझा करते हुए कहा, बेबी हैशटैग श्रेयादित्य आने वाला है। शीलादित्य और मैं आप सभी के साथ इस खबर को साझा करने के लिए रोमांचित हैं।

आप सभी के प्रेम और आशीर्वाद की आवश्यकता है, क्योंकिहम जीवन के इस नए अध्याय के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।

Share This Article