गुप्त सूचना पर बनाई गई छापेमारी टीम
पुलिस के मुताबिक, 31 अक्टूबर की शाम करीब 4:50 बजे सूचना मिली थी कि गुमला थाना क्षेत्र के करंज मोड़, सोसो के पास कुछ युवक ब्राउन शुगर का सेवन और खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि और कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम में अंचलाधिकारी, गुमला थाना के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

स्कूटी की तलाशी में मिला नशीला पदार्थ
छापेमारी दल शाम करीब 5:55 बजे करंज मोड़, सोसो पहुंचा। वहां एक स्कूटी पर तीन युवक बैठे मिले। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। इसके बाद स्कूटी की तलाशी ली गई, तो TVS NTORQ की डिक्की में पारदर्शी प्लास्टिक में रखा 18.57 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर JH 07 M 024 बताया गया है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस कार्रवाई के बाद गुमला थाना कांड संख्या 417/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 21(बी), 22(बी) और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बरामद नशीले पदार्थ और स्कूटी को जब्त कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसके कथित खरीद-बिक्री नेटवर्क से कौन-कौन जुड़े हैं।


