मानगो में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई! 28 पुड़िया के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर के मानगो में पुलिस ने नशे के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। छापेमारी में ब्राउन शुगर की 28 पुड़िया और नकदी बरामद हुई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने जवाहरनगर रोड नंबर-14 स्थित फॉरेस्ट लाइन में छापेमारी की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उलीडीह निवासी मनमीत सिंह और आनंद राज विद्यार्थी उर्फ जोंटी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से ब्राउन शुगर की 28 पुड़िया और 220 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में मानगो थाना के एसआई मोहम्मद जफर अली के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।