Ranchi Crime News: राजधानी रांची से सनसनीखेज मामला सामने आया है। रांची स्थित टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के चतरा गांव में डबल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जहां, एक सनकी युवक ने धारदार हथियार से अपनी ही पत्नी और सास पर हमला कर दिया । जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

धारदार हथियार से पत्नी-सास की हत्या
Ranchi Crime News: जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम किसी बात को लेकर युवक और उसके ससुराल पक्ष के बीच कहा-सुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प का रुप ले लिया। इस दौरान युवक ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी और सास पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना टाटीसिलवे थाना की पुलिस को दी गई।

Ranchi Crime News: आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों मृतिका महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स अस्पताल भेज दिया। और आरोपी से पूछताछ कर रही है। हत्या के पीछे का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


