3 से 5 नवंबर तक नहीं चलेंगी कक्षाएं
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 3, 4 और 5 नवंबर को विश्वविद्यालय में नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होंगी। हालांकि, विद्यार्थियों के लिए यह जानना जरूरी है कि कक्षाएं स्थगित होने का मतलब विश्वविद्यालय का कामकाज पूरी तरह बंद होना नहीं है।
कार्यालय, विभाग और परीक्षाएं रहेंगी जारी
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यूथ फेस्टिवल के दौरान विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय और विभाग खुले रहेंगे। इसके अलावा परीक्षाएं भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगी।
यानी विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित कार्यक्रम में किसी बदलाव की जानकारी नहीं दी गई है।
PG में नामांकन का मौका नहीं होगा प्रभावित
विश्वविद्यालय की डीन अकादमिक डॉ. नमिता सिंह ने स्पष्ट किया है कि स्नातकोत्तर (PG) नामांकन की प्रक्रिया भी पहले की तरह जारी रहेगी।
विभिन्न विभागों की ओर से जारी द्वितीय चयन सूची में शामिल विद्यार्थियों का निर्धारित तिथियों पर नामांकन लिया जाएगा। ऐसे विद्यार्थी 3 से 5 नवंबर के बीच विश्वविद्यालय पहुंचकर अपना नामांकन करा सकते हैं।
विश्वविद्यालय के निदेशक जनसंपर्क डॉ. राजेश कुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी।


