Jharkhand Weather News: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 4 नवंबर तक बारिश के आसार

News Aroma Desk
2 Min Read
Jharkhand Weather News: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 4 नवंबर तक बारिश के आसार
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather News: झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जिसका असर त्योहारों में भी दिख सकता है। आज राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। दिन में आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है साथ ही मेघ गर्जन की भी संभावना जताई गई है। वहीं बीते सोमवार को रांची का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।

राज्यभर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान लातेहार में 33.3 डिग्री रहा। जमशेदपुर में 31.2, डालटनगंज में 31, चाईबासा में 31 और सरायकेला में 31.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, लातेहार का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

इस दिन तक बारिश के आसार

मौसम विभाग ने बताया कि, तीन नवंबर को यानी आज दक्षिणी और उससे सटे मध्य झारखंड के कुछ इलाकों में बारिश और मेघ गर्जन की संभावना है। वहीं, 4 नवंबर को दक्षिणी झारखंड में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पांच और छह नवंबर को सुबह के समय कोहरा और कुहासा छाए रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि, इसके बाद आसमान मुख्य रूप से साफ हो जाएगा। सात नवंबर को भी सुबह कोहरा और कुहासा दिखेगा।

तापमान में बदलाव की संभावना कम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में भी खासा बदलाव नहीं होगा। लेकिन, इसके बाद अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना जताई गई है।

Share This Article