ओमान के तट के पास जहाज पर हमले में एक भारतीय नाविक की मौत : सोनोवाल

ओमान के तट के पास भारतीय जहाज एमएसवी अल यूसुफी पर हवाई हमले में एक नाविक की मौत हुई, जबकि 13 अन्य भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: पोत परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को कहा कि ओमान के तट के पास दो नवंबर को भारतीय ध्वज वाले जहाज ‘एमएसवी अल यूसुफी’ पर एक अज्ञात हवाई वस्तु से हमला होने के कारण एक भारतीय नाविक की मौत हो गई। जहाज पर 14 भारतीय नाविक सवार थे।

सोनोवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”जहाज के चालक दल के 13 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और ओमान के तटरक्षक बल ने उन्हें बचा लिया। हालांकि, मुझे यह बताते हुए गहरा दुख हो रहा है कि गुजरात के रहने वाले नाविक गंधार नाहिम अजीज ने चोटों के कारण दम तोड़ दिया।”

उन्होंने कहा, ”इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।” सोनोवाल ने कहा कि मंत्रालय और ओमान में भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं, ताकि 13 जीवित बचे नाविकों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके और उन्हें तथा मृतक नाविक के पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जा सके।

Share This Article