गुजरात में रुपयों के लेन-देन के विवाद में दो भाइयों ने वाहन को आग लगाई, दो लोग जिंदा जले

गुजरात के अमरेली में 60 हजार रुपये के लेन-देन और वाहन विवाद में दो भाइयों पर आगजनी का आरोप, वाहन में सो रहे 16 वर्षीय किशोर समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अमरेली (गुजरात) : गुजरात के अमरेली जिले में रुपयों के लेन-देन के चलते दो भाइयों ने एक वाहन को कथित तौर पर आग लगा दी, जिससे उसमें सो रहे एक 16 वर्षीय किशोर सहित दो लोग जिंदा जल गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस उपाधीक्षक विस्मय मनसेता ने बताया कि घटना लिलिया तालुका के गुंदरण गांव के बाहरी इलाके में आधी रात के आसपास हुई, जब आरोपी विनोद डोडियार और उसके भाई राजू ने वाहन को कब्जे में लेने के विवाद को लेकर उस पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रवि बघेल (16) और नितिन पछाया (21) के रूप में हुई है, जो शिकायतकर्ता कमलेश बघेल के बेटे और भतीजे थे। मनसेता ने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता ने 10 दिन पहले आरोपी से वाहन को अपने कब्जे में लिया था। इसी बात की रंजिश रखते हुए विनोद डोडियार ने अपने भाई के साथ मिलकर वाहन को आग लगाने की साजिश रची। उस समय वाहन के भीतर सो रहे शिकायतकर्ता के बेटे और भतीजे की जलकर मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि विनोद ने शिकायतकर्ता से किस्तों पर वाहन खरीदा था। किस्तों का भुगतान न करने पर मूल विक्रेता ने शिकायतकर्ता को वाहन अपने कब्जे में लेने को कहा था अधिकारी ने कहा, ‘‘60,000 रुपये का बकाया भुगतान नहीं किया गया था। बघेल द्वारा वाहन को कब्जे में लेने से नाराज आरोपियों ने इसे आग लगाने की साजिश रची, जिससे दो लोगों की मौत हो गई।’’ उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।