अभाविप ने लद्दाख विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में आठ में से पांच सीट जीतीं

लद्दाख विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आठ में से पांच सीटों पर जीत दर्ज की, दावा नामग्याल अध्यक्ष सहित पांच पदों पर उम्मीदवार चुने गए।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने लद्दाख विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में आठ में से पांच सीट जीती हैं। अभाविप ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा अभाविप के एक बयान के अनुसार, हाल में हुए इस चुनाव में दावा नामग्याल को अध्यक्ष, त्सेरिंग यांगडोल को उपाध्यक्ष, स्टैनज़िन रिग्डोल को महासचिव, राब्सकिट डोलमा को संयुक्त सचिव और तेनज़िन त्सेवांग को खेल सचिव चुना गया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।