बॉलीवुड अभिनेता अहान शेट्टी की आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. फिल्म में अब अभिनेत्री मेधा राणा की भी एंट्री हो गई है. ‘बॉर्डर 2’ में नजर आने वाली मेधा इस फिल्म में अहान शेट्टी के अपोजिट दिखाई देंगी. खास बात यह है कि दोनों पहली बार किसी फिल्म में ऑनस्क्रीन कपल के रूप में नजर आने वाले हैं.

अहान के साथ रोमांस करेंगी मेधा राणा
मीडिया रिपोर्ट्स और फिल्म से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, मेधा राणा को ‘सनकी’ में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर शामिल किया गया है. वह फिल्म में अहान शेट्टी की लव इंटरेस्ट का किरदार निभाएंगी. इससे पहले दोनों कलाकार फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का हिस्सा रह चुके हैं. हालांकि, वहां मेधा की जोड़ी वरुण धवन के साथ दिखाई गई थी. अब ‘सनकी’ में अहान और मेधा की नई जोड़ी दर्शकों के सामने होगी.

भोपाल में शुरू हो चुकी है फिल्म की शूटिंग
फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग भोपाल में शुरू हो चुकी है. फिल्म का पहला लुक भी आने वाले दिनों में जारी किए जाने की उम्मीद है. इस फिल्म को एक एक्शन ड्रामा के तौर पर तैयार किया जा रहा है. फिल्म की कहानी और अहान के किरदार को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
2027 में सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
‘सनकी’ का निर्माण We The People, Roaring River Productions और Pals & Peers Entertainment के बैनर तले किया जा रहा है. फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली है. अहान शेट्टी के लिए यह फिल्म भी उनके करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
बॉर्डर 2 के बाद फिर साथ नजर आएंगे कलाकार
‘बॉर्डर 2’ के बाद मेधा राणा और अहान शेट्टी की यह नई फिल्म दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रही है. अब देखना होगा कि पहली बार पर्दे पर जोड़ी के रूप में नजर आने वाले दोनों कलाकार दर्शकों का दिल जीत पाते हैं या नहीं.


