धनबाद : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव बुधवार को धनबाद पहुंचे। यहां वे बारामुड़ी खटाल के आंदोलन को समर्थन देंगे। उनके धनबाद पहुंचने पर हजारों की संख्या में लोगों ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। गौरतलब है कि धनबाद जिला प्रशासन ने बारामुड़ी खटाल को हटाने के लिए नोटिस जारी किया है। पप्पू यादव के अलावा सांसद ढुल्लू महतो भी बारामुड़ी खटाल में बसे लोगों का समर्थन कर रहे हैं।



