Ranchi News: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रतिमा के साथ छेड़छाड़, हॉकी स्टिक टूटी

News Aroma Desk
2 Min Read
Ranchi News: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रतिमा के साथ छेड़छाड़, हॉकी स्टिक टूटी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: रांची के कचहरी रोड स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम कई दिनों से बंद पड़ा है। जिसका फायदा उठाते हुए असामाजिक तत्वों ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा के हाथ में लगी हॉकी स्टिक तोड़ दी है।

Ranchi News: स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

दरअसल, छात्र आंदोलन के बाद जिला प्रशासन ने स्टेडियम में निषेधाज्ञा लागू कर मुख्य गेट सील कर दिया, ताकि कोई अंदर ना जा सके। इसके बावजूद प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने से स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा के हाथ में हॉकी स्टिक का आधा हिस्सा ही बचा है, जबकि दूसरा हिस्सा टूटकर झूल रहा है।

प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग

Ranchi News: इसको लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि जब स्टेडियम आम लोगों के लिए खुला रहता था, तब सुबह से शाम तक लोगों की आवाजाही होती रहती थी। ऐसे में इस तरह की हरकत करने की किसी की हिम्मत नहीं हो पाती थी। लेकिन स्टेडियम बंद होने के बाद अंदर कौन आता-जाता है, इसकी जानकारी किसी को नहीं होती। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने और प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

मालूम हो कि दो साल पहले भी जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा के हाथ में लगा हॉकी स्टिक गायब हो गया था। जिसके बाद नया हॉकी स्टिक लगाया गया था। अब दोबारा तोड़े जाने से प्रतिमा की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

Share This Article