इमामी का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 1.92 प्रतिशत घटकर 145.50 करोड़ रुपये पर

इमामी का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 1.92 प्रतिशत घटकर 145.50 करोड़ रुपये रहा, जबकि परिचालन आय में 36.2 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : रोजमर्रा के उपभोग का सामान बनाने वाली (एफएमसीजी) प्रमुख कंपनी इमामी लिमिटेड का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 1.92 प्रतिशत घटकर 145.50 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में 148.35 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कोलकाता मुख्यालय वाली कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी परिचालन आय सालाना आधार पर 36.2 प्रतिशत बढ़कर 1,087.65 करोड़ रुपये हो गई। इमामी ने अपने वित्तीय नतीजों में कहा कि तिमाही के दौरान कच्चे माल की लागत ऊंची बनी रही। इसके बावजूद कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) 25 प्रतिशत बढ़कर 222 करोड़ रुपये रही।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।