Jharkhand News: त्योहारों से पहले राज्य की लाखों महिलाओं को बड़ा तोहफा, खाते में पहुंची मंईयां सम्मान की राशि

News Aroma Desk
1 Min Read
Jharkhand News: त्योहारों से पहले राज्य की लाखों महिलाओं को बड़ा तोहफा, खाते में पहुंची मंईयां सम्मान की राशि
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने दिवाली और छठ से पहले राज्य की लाखों महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। बता दें, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में अक्टूबर महीने की सम्मान राशि हस्तांतरित कर दी गई है। त्योहारों से पहले राशि मिलने से सभी महिलाओं को आर्थिक राहत मिली है। अब वे त्योहार की तैयारियां जोरों-शोरों से कर सकेंगी।

जहां, गढ़वा जिले में 2,22,327 महिलाओं के बैंक खातों में अक्टूबर माह की सम्मान राशि भेजी गई। वहीं, रांची जिले की 3,93,994 महिलाओं को भुगतान किया गया है। प्रत्येक लाभुक के बैंक खाते में 2500 रुपये डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित किए गए हैं।

बता दें, सीएम हेमंत सोरेन ने इस योजना को राज्य की महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरु किया है। इसके तहत राज्य की प्रत्येक महिला के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हर महीने 2500 रुपए की सम्मान राशि भेजी जाती है।

Share This Article