Jharkhand Weather News: झारखंड में बदल रहा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार

News Aroma Desk
2 Min Read
Jharkhand Weather News: झारखंड में बदल रहा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather News: राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बदलता रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ज्यादातर जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा और कुहासा देखने को मिल सकता है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा और धूप निकलने की संभावना है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का असर बढ़ने लगेगा।

वहीं, 9 नवंबर को रांची में आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

10 और 11 नवंबर को इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और मेघ गर्जन हो सकता है। 10 नवंबर को राज्य के पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

वहीं, 11 नवंबर को भी उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में मौसम का ऐसा ही मिजाज देखने को मिल सकता है। ऐसे में इन इलाकों में रहने वाले लोगों को मौसम में होने वाले बदलाव के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

तापमान गिरने के बाद फिर बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। हालांकि, इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

फिलहाल 7 से 11 नवंबर तक झारखंड के किसी भी जिले के लिए मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने के साथ लोगों को मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की सलाह दी जाती है।

Share This Article