इंदौर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर जिले में सोमवार को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर करीब 24 करोड़ रुपये से बनी अत्याधुनिक गोशाला का लोकार्पण किया और कहा कि उनकी सरकार खासकर देशी नस्लों की गायों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है।

यादव ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर महू कस्बे के पास आशापुरा गांव में ‘कामधेनु गोशाला’ का लोकार्पण किया। उन्होंने गोशाला में 100 टन गोबर से बने गोवर्धन पर्वत का पूजन किया और राज्य सरकार की ओर से गोशाला को पांच करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा भी की।



