नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की स्थिति पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा है कि पिछले एक दशक में उदार लोकतंत्र वाले देशों की सूची में भारत का स्थान काफी नीचे खिसक गया है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को ‘‘व्यवस्थित ढंग से कमजोर’’ किया है। सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पीछे काम कर रही वैचारिक ताकतें उस व्यवस्था को कमजोर कर रही हैं, जिसने करीब 80 वर्षों से विभिन्न भाषाओं, मान्यताओं और परंपराओं वाले विविधतापूर्ण देश को एकता के सूत्र में बांधे रखा है।



