रेलवे स्टेशन पर साफ पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए शीर्ष अदालत में याचिका

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए साफ पेयजल, आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं और चालू शौचालय समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश देने की मांग की गई है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर केंद्र और अन्य संबंधित पक्षों को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि वे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए साफ पेयजल, आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं, चालू शौचालय और सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के वास्ते एक तय समय-सीमा के भीतर सुधारात्मक कदम उठाएं।

याचिका में संबंधित प्राधिकारों को यह निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है कि वे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए उपलब्ध पेयजल के सभी स्रोतों की निर्धारित मानकों के अनुसार समय-समय पर व्यापक जांच सुनिश्चित करें।

शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर जारी 16 नवंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध मामलों की सूची के मुताबिक, याचिका प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी मोहना की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आएगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।