मोदी सरकार में उदार लोकतंत्र वाले देशों की सूची में भारत काफी नीचे खिसका: सोनिया

सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण में मोदी सरकार के कार्यकाल में भारतीय लोकतंत्र की स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने भाजपा पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को व्यवस्थित ढंग से कमजोर करने का आरोप लगाया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की स्थिति पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा है कि पिछले एक दशक में उदार लोकतंत्र वाले देशों की सूची में भारत का स्थान काफी नीचे खिसक गया है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को ‘‘व्यवस्थित ढंग से कमजोर’’ किया है। सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पीछे काम कर रही वैचारिक ताकतें उस व्यवस्था को कमजोर कर रही हैं, जिसने करीब 80 वर्षों से विभिन्न भाषाओं, मान्यताओं और परंपराओं वाले विविधतापूर्ण देश को एकता के सूत्र में बांधे रखा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।