लातेहार में भीषण सड़क हादसा, एक बाइक पर सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत

लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र में एनएच-39 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। घटना मनिका थाना क्षेत्र के नामूदाग फोरलेन के पास रांची-मेदिनीनगर एनएच-39 पर हुई। बताया जा रहा है कि एक ही बाइक पर तीन लोग सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मनिका विधायक रामचंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने के बाद मनिका थाना की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी।

पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी है। साथ ही दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी भी जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक और चिंता का माहौल है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।