छठ पर रांची में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, 15-16 नवंबर को भारी वाहनों की नो एंट्री, जानें कितने बजे से लागू होगी रोक

छठ महापर्व पर रांची में 15 और 16 नवंबर को ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी। भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी, कई रास्ते बंद होंगे और श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची:छठ महापर्व 2026 को लेकर रांची पुलिस ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए 15 और 16 नवंबर को कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक 15 नवंबर को सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक और 16 नवंबर को सुबह 2 बजे से सुबह 10 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी। हालांकि, ऐसे वाहन रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। इसके अलावा 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक छोटे मालवाहक वाहन भी शहर में नहीं चल सकेंगे। वहीं, चांदनी चौक से राम मंदिर के बीच दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन बंद रहेगा।

जानें कहां कर सकेंगे पार्किंग

यातायात पुलिस के अनुसार 15 नवंबर को फिरायालाल से चडरी तालाब, जेल चौक से फिरायालाल, रणधीर वर्मा चौक से राजभवन और CMPDI चौक से कांके डैम जाने वाले रास्तों पर सभी तरह के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इसके अलावा औघड़ बाबा आश्रम, छोटा तालाब, उर्दू लाइब्रेरी से बड़ा तालाब, जैन मंदिर कटिंग, महिला मारवाड़ी कॉलेज से बड़ा तालाब और लक्ष्मीनारायण मंदिर से औघड़ बाबा आश्रम की ओर जाने वाले रास्तों पर भी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। धुर्वा डैम छठ घाट जाने वाले रास्ते पर जुडिशियल अकादमी और सिठियो बस्ती (अंजली होटल) की ओर से वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर में कई जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है। हटनिया तालाब, कांके डैम, शालीमार बाजार, शहीद मैदान, बड़ा तालाब, चुटिया और स्वर्णरेखा नदी के आसपास वाहन पार्क किए जा सकेंगे। इसके अलावा लालपुर, जेल चौक, सर्जना चौक, फिरायालाल, निवारणपुर और सरस्वती शिशु मंदिर के पास भी पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। यातायात पुलिस कहा है कि जरूरत पड़ने पर भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अन्य रास्तों पर भी कुछ समय के लिए वाहनों का परिचालन बंद या डायवर्ट किया जा सकता है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।