18 नवंबर को होगी हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

झारखंड कैबिनेट की बैठक 18 नवंबर को रांची में दोपहर तीन बजे होगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार की कैबिनेट की अगली बैठक 18 नवंबर को होगी। यह बैठक दोपहर 3 बजे रांची स्थित झारखंड मंत्रालय के मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जाएगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राज्य के सभी कैबिनेट मंत्री और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और नीतिगत मुद्दों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। साथ ही, कुछ प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की भी संभावना है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।