रांची के मकचुंद टोली में मूर्ति विसर्जन के दौरान विवाद, युवक के साथ मारपीट

रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के मकचुंद टोली में मूर्ति विसर्जन के दौरान विवाद, पूजा समिति के लोगों पर युवक के साथ मारपीट का आरोप, सदर अस्पताल में भर्ती।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित मकचुंद टोली में मूर्ति विसर्जन के दौरान मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में 31 वर्षीय सुलेंद्र कुमार घायल हो गए।

घायल सुलेंद्र कुमार ने पूजा समिति से जुड़े कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

फिलहाल मारपीट के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।