दो दिन से लापता थे 77 वर्षीय बुजुर्ग, दामोदर नदी में मिला शव

बोकारो में पिछले दो दिनों से लापता 77 वर्षीय बुजुर्ग विश्वनाथ सिंह का शव दामोदर नदी में तेलमोचो पुल के पास बरामद, मौत की वजह की जांच में जुटी पुलिस।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Bokaro News: बोकारो से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पिछले दो दिनों से लापता 77 वर्षीय बुजुर्ग का शव दामोदर नदी से बरामद किया गया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
मृतक की पहचान चास थाना क्षेत्र के तारानगर निवासी विश्वनाथ सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह तेलमोचो पुल के पास स्थानीय लोगों ने दामोदर नदी में पत्थरों के बीच एक शव फंसा हुआ देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया।

शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन कुछ ही घंटों बाद परिजनों ने उसकी पहचान विश्वनाथ सिंह के रूप में कर ली।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।