

दरअसल, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध शराब बनाने का कारोबार चल रहा है। सूचना मिलते ही बेरमो डीएसपी रविंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस निरीक्षक अनिल कच्छप के नेतृत्व में गठित इस टीम में महुआटांड़, जागेश्वर बिहार और ललपनिया थाना की पुलिस शामिल थी।
इसके बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध निर्माणाधीन मकान में छापेमारी की। जब मकान की तलाशी ली गई, तो वहां छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में स्पिरिट बरामद हुई।
हैरानी की बात यह है कि तीन बड़े वाटर टैंक और 14 नीले ड्रम में कुल 5500 लीटर अवैध स्पिरिट छिपाकर रखी गई थी।
पुलिस ने मौके से शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री समेत सभी बरामद सामान जब्त कर लिए हैं।
फिलहाल इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध शराब कारोबार को लेकर पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। अब देखना होगा कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पुलिस कब पहुंचती है।


