Ranchi News: तीन दिनों से थे लापता, अब बड़ा तालाब में मिला शव

News Aroma Desk
1 Min Read
Screenshot
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: राजधानी रांची के बड़ा तालाब से बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान 70 वर्षीय शाहिद अख्तर गद्दी के रूप में हुई है। वह ग्वाला टोली के निवासी थे। बताया जा रहा है कि उनके बड़े भाई साहब अली रांची के मशहूर बिल्डर हैं।

तीन दिनों से लापता थे शाहिद अख्तर

मिली जानकारी के अनुसार, शाहिद अख्तर गद्दी पिछले तीन दिनों से लापता थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। उनकी खोजबीन के लिए एनडीआरएफ की टीम भी बड़ा तालाब पहुंची थी। इसी दौरान बुधवार सुबह तालाब से उनका शव बरामद किया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। शव मिलने के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शाहिद अख्तर तालाब में कैसे पहुंचे और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Share This Article