Palamu Crime News: घर में अकेली थी विधवा महिला, तीन युवकों ने बनाया हवस का शिकार

News Aroma Desk
2 Min Read
Palamu Crime News: घर में अकेली थी विधवा महिला, तीन युवकों ने बनाया हवस का शिकार
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Crime News: झारखंड के पलामू जिले में विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना पाटन थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आरोप है कि तीन युवकों ने महिला को घर से कुछ दूरी पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पति की करीब तीन साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही थी। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान महुलिया गांव के तीन युवक कथित तौर पर उसे घर से करीब 200 मीटर दूर ले गए।

डेढ़ घंटे तक बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप

आरोप है कि तीनों युवकों ने महिला को करीब डेढ़ घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रात करीब नौ बजे घर लौटने के बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। मंगलवार शाम परिजनों ने पाटन थाने पहुंचकर मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

शिकायत मिलने के बाद थाना प्रभारी अनिल विद्यार्थी के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान 33 वर्षीय मिथिलेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले में शामिल दो अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

बताया गया है कि पीड़िता दलित समुदाय से है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article