करण जौहर के लोकप्रिय चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का नया एपिसोड इस बार ग्लैमर, फैशन और मनोरंजन से भरपूर नजर आया. अभिनेत्री अनन्या पांडे और उद्यमी व गायिका अनन्या बिड़ला एक साथ शो के सोफे पर पहुंचीं, जबकि शनाया कपूर ने भी खास उपस्थिति दर्ज कराई. तीनों की मौजूदगी ने एपिसोड को खास बना दिया है. सोशल मीडिया पर फैंस इसे शो के सबसे ग्लैमरस और हॉट एपिसोड में से एक बता रहे हैं.

अनन्या पांडे का बोल्ड अंदाज
अनन्या पांडे इस एपिसोड में गहरे वाइन-पर्पल रंग की हर्वे लेजर ड्रेस में नजर आईं. प्लंजिंग नेकलाइन और बॉडी-हगिंग डिजाइन वाली इस ड्रेस ने उनके लुक को बेहद आकर्षक बना दिया. उन्होंने अपने स्टाइल को काफी स्लीक रखा और एक्सेसरीज को कम रखते हुए आउटफिट को ही अपने लुक का मुख्य आकर्षण बनाया. उनका अंदाज कैमरे के सामने काफी कॉन्फिडेंट और ग्लैमरस दिखा.

अनन्या बिड़ला ने अपनाया पावर ड्रेसिंग
करण जौहर के शो में पहली बार पहुंचीं अनन्या बिड़ला ने अपने फैशन से सबका ध्यान खींचा. उन्होंने सफेद शर्ट, ब्लैक टाई, पिनस्ट्राइप ब्लेजर और मिनी स्कर्ट का कॉम्बिनेशन चुना. इसके साथ शीयर ब्लैक स्टॉकिंग्स और नुकीले हील्स ने उनके लुक को कॉर्पोरेट चिक और मॉडर्न फैशन का शानदार मेल बना दिया.
शनाया कपूर ने बिखेरा इवनिंग ग्लैमर
शनाया कपूर ब्लैक सीक्विन्ड स्ट्रैपलेस मिडी ड्रेस में नजर आईं. 16Arlington की इस ड्रेस ने उनके लुक में क्लासिक इवनिंग ग्लैमर जोड़ दिया. एपिसोड में तीनों की केमिस्ट्री, अनन्या पांडे के मजेदार रैपिड फायर जवाब और फैशन स्टाइल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहे हैं.


