सूरज बड़जात्या ने ‘धुरंधर’ और ‘पुष्पा’ जैसी एक्शन फिल्मों के दौर में फैमिली ड्रामा बनाने पर दिया जवाब, बोले- ‘थाली में अलग-अलग खाना चाहिए’

Manu Shrivastava
3 Min Read
सूरज बड़जात्या की ये प्रेम मोल लिया,
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक्शन फिल्मों का दबदबा देखने को मिल रहा है, लेकिन फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या का मानना है कि दर्शकों को हर तरह की फिल्में पसंद आती हैं. मुंबई में फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उनसे पूछा गया कि जब ‘धुरंधर’ और ‘पुष्पा’ जैसी फिल्में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, तो वह पारिवारिक फिल्में क्यों बना रहे हैं? इस पर उन्होंने बेहद दिलचस्प जवाब दिया.

‘थाली में अलग-अलग तरह का खाना चाहिए’

सूरज बड़जात्या ने कहा कि लोगों को अपनी थाली में अलग-अलग तरह का खाना चाहिए. उन्होंने ‘धुरंधर’ को शानदार फिल्म बताते हुए कहा कि सुबह भजन सुनने का मन करता है, दोपहर में आराम चाहिए और शाम को कुछ स्नैक्स खाने की इच्छा होती है. इसी तरह मनोरंजन में भी लोगों को अलग-अलग स्वाद चाहिए. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें तो बस इसी तरह की फिल्में बनाना आता है, ऐसे में वह और क्या करें. उनके इस जवाब ने साफ कर दिया कि वह पारिवारिक कहानियों के अपने अंदाज से दूर नहीं जाना चाहते.

आयुष्मान ने सलमान खान को बताया अपना पसंदीदा प्रेम

फिल्म में प्रेम का किरदार निभा रहे आयुष्मान खुराना से जब सूरज बड़जात्या की फिल्मों के पसंदीदा प्रेम के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सलमान खान का नाम लिया. आयुष्मान ने कहा कि सलमान भाई से बेहतर प्रेम कोई हो ही नहीं सकता, क्योंकि उनका फिल्मी सफर भी प्रेम के किरदार से शुरू हुआ था. उन्होंने यह भी कहा कि प्रेम की भूमिका निभाना बड़ी जिम्मेदारी है, क्योंकि इसके लिए एक आदर्श इंसान की सोच और व्यक्तित्व को समझना जरूरी है.

शादी के बाद बदल जाएगी प्रेम और पूर्वा की जिंदगी

ट्रेलर में प्रेम और पूर्वा की प्रेम कहानी दिखाई गई है. शादी के बाद पूर्वा अपने घर और जिम्मेदारियों के कारण बाहर नहीं जा पाती, ऐसे में प्रेम और उसका परिवार पूर्वा के घर जाकर रहने का फैसला करता है. आयुष्मान खुराना, शरवरी, अनुपम खेर और सुप्रिया पाठक अभिनीत यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Share This Article