कोडरमा में अनियंत्रित कार बिजली के पोल से टकराई, चालक की बची जान, वाहन से मिली शराब की बोतल

कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर नवलशाही थाने के पास अनियंत्रित कार बिजली के पोल से टकराई, चालक की जान बाल-बाल बची और वाहन से शराब की बोतल बरामद हुई।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Koderma Road Accident : झारखंड के कोडरमा जिले में रविवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर नवलशाही थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर एक अनियंत्रित कार बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, हादसे में चालक की जान बाल-बाल बच गई।

बरियारडीह से डोमचांच जा रही थी कार

मिली जानकारी के अनुसार, कार बरियारडीह से डोमचांच की ओर जा रही थी। इसी दौरान नवलशाही थाना भवन से आगे चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे बिजली के पोल से टकरा गई।

वाहन से मिली शराब की बोतल

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चालक के नशे में होने की आशंका जताई। बताया जा रहा है कि कार से शराब की बोतल भी बरामद हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को मेडिकल जांच के लिए डोमचांच रेफरल अस्पताल ले गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, चालक मरकच्चो के बरियारडीह का रहने वाला है। हादसे के बाद चालक परिवार से परेशान होने की बात भी कह रहा था।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मेडिकल जांच और पुलिस की जांच के बाद ही चालक के नशे में होने की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।