नई दिल्ली : यूपी के टॉप कॉलेजों में शामिल आईआईटी बीएचयू ने बीटेक प्लेसमेंट के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित इस सरकारी संस्थान में 2024-25 के प्लेसमेंट सीजन के दौरान हाईएस्ट सालाना सैलरी पैकेज 2.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। औसत सैलरी में भी बढ़ोतरी हुई है। प्लेसमेंट सीजन में Google, माइक्रोसाॅप्ट और कई बड़ी कंपनियों ने छात्रों की जाॅब ऑफर की। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी-बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (IIT BHU) उत्तर प्रदेश के वाराणसी में है। संस्थान की ऑफिशियल एनुअल रिपोर्ट 2024-25 के अनुसार, एकेडमिक ईयर 2024-25 में संस्थान का BTech कोर्स प्लेसमेंट में हाईएस्ट सैलरी पैकेज 2.20 करोड़ रुपये सालाना रहा। इस दौरान लगभग 398 कंपनियों की भागीदारी दर्ज की। इन कंपनियों ने छात्रों को कुल 1,405 जॉब ऑफर दिए। इनमें 4 अंतरराष्ट्रीय ऑफर भी शामिल थे।



