रांची में अब दुकानों पर नहीं कटेंगे बकरे-बकरियां, 5 दिसंबर से बदलने जा रहा मांस बिक्री का नियम

रांची में 5 दिसंबर से मांस कटाई के नियम बदलने जा रहे हैं। अब दुकानदारों को बकरा, बकरी और भेड़ काटने के लिए कांके स्लॉटर हाउस जाना होगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में मांस की खरीद-बिक्री से जुड़ी व्यवस्था जल्द बदलने वाली है। अब मांस दुकानदार अपनी दुकानों पर मनमाने तरीके से बकरा, बकरी और भेड़ नहीं काट सकेंगे। इन पशुओं की कटाई के लिए दुकानदारों को कांके स्थित स्लॉटर हाउस जाना होगा। रांची नगर निगम इस नई व्यवस्था को लागू करने की तैयारी में जुटा है। इसके तहत 5 दिसंबर से ट्रायल रन शुरू करने की योजना है। ट्रायल के बाद निर्धारित नियमों के अनुसार ही पशुओं की कटाई करानी होगी।

रोजाना 1,000 पशुओं की कटाई की क्षमता

कांके स्थित स्लॉटर हाउस की खास बात यह है कि यहां प्रतिदिन एक हजार बकरा, बकरी और भेड़ काटने की क्षमता है। ऐसे में शहर के मांस कारोबारियों को इस व्यवस्था से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। नगर निगम का मानना है कि इस कदम से शहर में खुलेआम और अस्वच्छ तरीके से मांस काटने पर रोक लगेगी। साथ ही, मांस की कटाई के लिए एक निर्धारित व्यवस्था होने से साफ-सफाई का भी ध्यान रखा जा सकेगा। निगम का दावा है कि नई व्यवस्था लागू होने से शहरवासियों को साफ-सुथरा और स्वच्छ मांस उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।