नौकरी से निकाला तो कंपनी से लिया खूनी इंतकाम! कोयला लदा हाईवा में लगाई आग

नौकरी से निकाले जाने का बदला लेने के लिए पूर्व कर्मचारी ने कंपनी के खिलाफ आगजनी की साजिश रची। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खलारी : नौकरी से निकाले जाने की नाराजगी ऐसी बढ़ी कि पूर्व कर्मचारी ने अपनी ही पुरानी कंपनी को नुकसान पहुंचाने के लिए आगजनी की साजिश रच डाली। मामला खलारी थाना क्षेत्र के बड़कीटांड़ का है, जहां 8 नवंबर को कोयला लदे हाईवा में आग लगा दी गई थी। पुलिस जांच में इस घटना के पीछे मोहित मिनरल कंपनी के पूर्व कर्मचारी मो. मोजम्मिल को मास्टरमाइंड बताया गया है। पुलिस के मुताबिक, कंपनी से नौकरी जाने के बाद मोजम्मिल ने अफताब आलम उर्फ टिंकू, हसन अंसारी और कलीम अंसारी के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई थी। आरोप है कि कंपनी के कर्मचारी सूरज कुमार को निशाना बनाने के इरादे से उसके घर और वाहन की रेकी भी की गई थी। इसके बाद बड़कीटांड़ में कोयला लदे हाईवा को आग के हवाले कर दिया गया।

पुलिस की जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आगजनी के बाद आरोपितों को लेवी की रकम नहीं मिली तो गिरोह दोबारा वारदात को अंजाम देने की तैयारी में जुट गया। इसी बीच रविवार को एसआइटी को सूचना मिली कि आरोपी कार से खलारी पहुंचने वाले हैं। इसके बाद बलथरवा इलाके में वाहन जांच अभियान चलाया गया।बिजुपाड़ा की ओर से आ रही संदिग्ध वैगनआर कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में अफताब आलम, हसन अंसारी और कलीम अंसारी मिले। पूछताछ में तीनों ने आगजनी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और मोजम्मिल की भूमिका का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने मोजम्मिल को भी गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।