Jharkhand Weather: झारखंड में जोर पकड़ रहा ठंड, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा

News Aroma Desk
2 Min Read
Jharkhand Weather: झारखंड में जोर पकड़ रहा ठंड, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का असर लगातार बढ़ता नज़र आ रहा है। आने वाले दिनों में राज्य के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
राज्य में सुबह और शाम आसमान कोहरे के चादर ओढ़े नजर आ रहा है। जिससे मॉर्निंग वाक पर जाने वालो को और सुबह सुबह घर से निकलने वालो को ठंड का अहसास ज़्यादा महसूस होरहा है। हालाँकि, धूप निकलते ही आसमान साफ हो जाता है। जिससे लोगो को ठंड से काफ़ी राहत मिल रही है ।

रांची में 11 डिग्री तक रह सकता है पारा

बात करे रांची की तो, राजधानी में आज यानी 28 नवंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इसके साथ ही 29 नवंबर को अधिकतम तापमान में गिरावट की उम्मीद जताई गई है। फिलहाल मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

बालूमाथ में सबसे ज्यादा ठंड का असर

लातेहार जिले के बालूमाथ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। रामगढ़ में भी पारा करीब 11 डिग्री रह सकता है। वहीं, धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

इन जिलों में छाएगा कोहरा, बारिश के आसार नहीं

रांची, पलामू, बोकारो, हजारीबाग और रामगढ़ में सुबह कुहासा छा सकता है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होने और धूप निकलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल राज्य में बारिश की संभावना नहीं है। अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में भी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। ठंड और कोहरे को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने चाहिए। वाहन चालकों को भी कोहरे के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए।

 

Share This Article