विधानसभाध्यक्ष ने ठक्कर बापा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कहा- उनके सेवा, समर्पण और मानवता के आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे

दुमका के मुरीडीह में विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने ठक्कर बापा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी व वंचित समाज के उत्थान और मानवता के लिए बापा का समर्पण सदैव मार्गदर्शक रहेगा।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका : विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने रविवार को नाला विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत मुरीडीह में महान समाजसेवी और मानवतावादी ठक्कर बापा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ठक्कर बापा ने अपना संपूर्ण जीवन आदिवासी एवं वंचित समाज की सेवा और उत्थान के लिए समर्पित किया। उनके सेवा, समर्पण और मानवता के आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। ठक्कर बापा जी को शत-शत नमन और विनम्र श्रद्धांजलि। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।