Ranchi News: रविवार को रांची के इन इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्ट

News Aroma Desk
2 Min Read
Ranchi News: रविवार को रांची के इन इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्ट
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Ranchi News: राजधानी रांची में रविवार, 29 नवंबर 2026 को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। आरडीएसएस (RDSS) योजना के तहत एलटी तार लगाने और अन्य विद्युत कार्यों के कारण अलग-अलग फीडरों में निर्धारित समय तक बिजली बंद रखी जाएगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले ही निपटा लें। किन इलाकों में कितने बजे से बिजली बाधित रहेगी, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

इन इलाकों में बाधित रहेगी बिजली

1. चुटिया फीडर

  • प्रभावित क्षेत्र: कृष्णापुरी और अयोध्यापुरी रोड नंबर-2

  • समय: सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक

2. राम मंदिर फीडर

  • प्रभावित क्षेत्र: धूमसा, सकुरी गली और राम मंदिर क्षेत्र

  • समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक

3. स्टेशन रोड फीडर

  • प्रभावित क्षेत्र: गुरुद्वारा के पास स्टेशन रोड

  • कार्य: 11 केवी लाइन बंद रहेगी

  • समय: सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक

4. बहुबाजार फीडर, सरकारी बस स्टैंड उपकेंद्र

  • प्रभावित क्षेत्र: धूमसाटोली और छठ तालाब

  • कार्य: 11 केवी लाइन बंद रहेगी

  • समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक

5. न्यू मोरहाबादी फीडर

  • प्रभावित क्षेत्र: कल्याण विभाग, कॉम्प्लेक्स, बलिहार रोड, रूना बुटीक, डिवाइन पब्लिक स्कूल, दत्ता विला, द्वारका अपार्टमेंट और न्यू एरिया मोरहाबादी

  • कार्य: दो ट्रांसफार्मर बंद रहेंगे। क्षेत्र में एक-एक एलटी सर्किट बंद रहेगा।

  • समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक

6. हरिहर सिंह रोड फीडर

  • प्रभावित क्षेत्र: जीवन गली, बसंती अपार्टमेंट, आनंद मोहन लाइन और आसपास के इलाके

  • कार्य: एलटी की एक शाखा बंद रहेगी

  • समय: सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक

बिजली कटौती से पहले निपटा लें जरूरी काम

रविवार को होने वाले विद्युत कार्यों के कारण संबंधित इलाकों में रहने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में बिजली पर निर्भर जरूरी काम पहले ही पूरा कर लें और मोबाइल, इन्वर्टर समेत जरूरी उपकरण चार्ज रखें।

 

Share This Article