बच्चों की सेहत को ध्यान में रखकर पहल
मौके पर विधायक प्रतिनिधि मोनू रजक ने कहा कि क्षेत्र में लगातार ठंड बढ़ रही है। ऐसे में विद्यालय में रहकर पढ़ाई करने वाले बच्चों को ठंड से किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समय रहते गर्म कपड़ों की व्यवस्था करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रबंधन द्वारा भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में बच्चों की जरूरतों को समझते हुए गर्म कपड़ों का वितरण किया गया है, ताकि बच्चे सुरक्षित और स्वस्थ रहकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और सुविधाओं का ध्यान रखना भी सभी की जिम्मेदारी है।

गर्म कपड़े पाकर खुश हुए बच्चे
वहीं गर्म कपड़े मिलने के बाद बच्चों में खुशी देखने को मिली। विद्यालय प्रबंधन की ओर से भी बच्चों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का नियमित उपयोग करने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी गई। मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मी एवं अन्य लोग उपस्थित थे वार्डन लाल मुनि जी, लेखपाल चित्रा जी, प्रखंड अध्यक्ष साबिर अंसारी, प्रशासनिक विभाग के विधायक प्रतिनिधि विक्की सिंह उपस्थित रहे।


