Ranchi News: चूरी परियोजना में 86 सदस्यों के साथ पहले नंबर पर रही आरकेएमयू, कार्यकर्ताओं में खुशी

News Aroma Desk
1 Min Read
Ranchi News: चूरी परियोजना में 86 सदस्यों के साथ पहले नंबर पर रही आरकेएमयू, कार्यकर्ताओं में खुशी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: खलारी में सीसीएल के एनके एरिया में चल रहे यूनियन वेरिफिकेशन के तहत चूरी परियोजना में राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन ने 86 सदस्यों के साथ प्रथम स्थान पर जगह बनाई है। परियोजना में यूनियन की इस उपलब्धि से कार्यकर्ताओं और सदस्यों में उत्साह का माहौल है।

इस खुशी में शुक्रवार को चूरी परियोजना की कैंटीन में आरकेएमयू की ओर से मिलन समारोह सह भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती और एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया। यूनियन के क्षेत्रीय सचिव सुनील कुमार सिंह ने सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से निदान करने के संकल्प के साथ शुरू हुई अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा।

क्षेत्रीय स्तर पर भी मजदूरों की बातों को रखा जाएगा। कार्यक्रम का नेतृत्व धीरज कुमार ने किया। मौके पर सचिव धनंजय चौहान, अध्यक्ष फुलजांस तिग्गा, उपाध्यक्ष फागु गंझू, वर्कमैन इंस्पेक्टर चंद्रदीप पासवान, राहुल कुमार महतो, विकेश मल्लाह, उत्तिम राय, सुशील उरांव, धनेश्वर गंझू, संतोष उरांव, प्रमोद कुमार, राहुल उरांव, शशि उरांव और विक्की मुंडा सहित यूनियन के सभी सदस्य उपस्थित थे।

 

 

Share This Article