घरेलू विवाद के बाद बुजुर्ग ने खाई अधिक मात्रा में दवा, इलाज के दौरान मौत

चाईबासा के सोनुवा में घरेलू विवाद के बाद 60 वर्षीय मंगल सिंह बारला ने गुस्से में अधिक दवा खा ली। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : चाईबासा के सोनुवा थाना क्षेत्र के बाल जोड़ी में घरेलू विवाद के बाद एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंगल सिंह बारला (60 वर्षीय) के रूप में हुई है। शुक्रवार देर शाम किसी बात को लेकर मंगल सिंह का अपनी दूसरी पत्नी से विवाद हुआ था। मृतक की पहली पत्नी नंदी मारला ने बताया कि विवाद के बाद गुस्से में मंगल सिंह ने घर में रखी दवा अधिक मात्रा में खा ली। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

परिजन उन्हें तुरंत सोनुवा अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात करीब 11 बजे उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रात करीब 1 बजे मंगल सिंह बारला ने दम तोड़ दिया। शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।