पिथौरागढ़ : उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर संग्रहालय में शनिवार को बड़ी संख्या में एकत्र हुए स्थानीय लोगों ने वहां रखी बहुमूल्य प्राचीन मूर्तियों को दिल्ली में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में बनाए जा रहे दुनिया के सबसे बड़े संग्रहालय ‘युगे युगीन भारत’ में स्थानांतरित किए जाने का विरोध किया ।

लोगों का कहना था कि संग्रहालय में कई वर्षों से सुरक्षित रखी गई जागेश्वर मंदिर समूह की प्राचीन मूर्तियां क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत हैं। इन्हें बिना स्थानीय लोगों को जानकारी दिए दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है। इस मामले में क्षेत्रवासियों ने आज यानि 28 नवंबर 2026 को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक को विरोध पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि पुरातत्व विभाग की टीम के जागेश्वर संग्रहालय पहुंचने और मूर्तियों को दिल्ली ले जाने की जानकारी मिलने पर स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, व्यापार मंडल और पुजारी एकजुट हुए और अपना विरोध दर्ज कराया।


