कन्नूर (केरलम): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा कि आज की परस्पर जुड़ी दुनिया में समुद्री क्षेत्र का महत्व लगातार बढ़ रहा है और वैश्विक व्यापार का एक बड़ा हिस्सा समुद्री मार्गों से होता है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रहा है।
यहां एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) की ‘पासिंग आउट’ परेड को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली और उनके लोगों के रोजमर्रा के जीवन से गहराई से जुड़ी है।



