कोलकाता : पश्चिम बंगाल मदरसा शिक्षा बोर्ड ने राज्य के सभी सरकारी मान्यता प्राप्त मदरसों को शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश रखने की अपनी पुरानी परंपरा बंद करने और इसके बजाय केवल रविवार को छुट्टी रखने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बोर्ड ने 27 नवंबर की अधिसूचना के माध्यम से ‘‘रविवार के अलावा कार्यदिवसों पर साप्ताहिक अवकाश समाप्त करने’’ की घोषणा की। यह अधिसूचना शनिवार को बोर्ड की वेबसाइट पर डाली गई। इसमें राज्य के सभी मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रमुखों से नए निर्देश को तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा गया है।


