हेमंत सरकार के दो वर्ष भाजपा के 12 वर्षों के जुमलों पर भारी : राकेश सिन्हा

हेमंत सोरेन सरकार के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने जनकल्याण और सामाजिक न्याय को सरकार की उपलब्धि बताया। भाजपा से शासन का हिसाब मांगा।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि गठबंधन सरकार के दो वर्ष जनविश्वास, जनकल्याण, सामाजिक न्याय और झारखंडी अस्मिता को मजबूत करने के दो वर्ष हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने तमाम चुनौतियों के बावजूद गरीब, किसान, महिला, युवा, आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्गों के हितों को केंद्र में रखकर काम किया है। भाजपा के 12वर्षों के केंद्रीय शासन के जुमलों, महंगाई और बेरोजगारी के सवालों के बीच झारखंड की गठबंधन सरकार जनहित को प्राथमिकता देकर अपनी प्रतिबद्धता साबित कर रही है।

राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा को झारखंड सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने से पहले अपने 11 वर्षों के केंद्रीय शासन का हिसाब देना चाहिए। देश की जनता आज भी महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक असमानता और किसानों की समस्याओं से जूझ रही है। भाजपा चुनावों में वादों की लंबी सूची पेश करती है, लेकिन उन वादों के परिणामों पर जवाब देने से बचती है। इसके विपरीत झारखंड की गठबंधन सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता को राहत और आर्थिक संबल देने का प्रयास किया है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।