उच्चतम न्यायालय ने हॉकी इंडिया के चुनाव का रास्ता साफ किया, ओडिशा उच्च न्यायालय के आदेश रद्द किए

सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा हाईकोर्ट के दो आदेश रद्द कर पांच दिसंबर को होने वाले हॉकी इंडिया चुनावों का रास्ता साफ किया। दिलीप तिर्की ने चुनाव लड़ने पर फैसला नहीं किया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने शनिवार को ओडिशा उच्च न्यायालय के दो आदेशों को रद्द करके पांच दिसंबर को होने वाले हॉकी इंडिया चुनावों के लिए रास्ता साफ कर दिया। न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन और अरुण पल्ली की पीठ ने हॉकी इंडिया के ओडिशा हॉकी संघ को जारी किए गए दो कारण बताओ नोटिस वापस ले लिए हैं जिनमें राज्य संघ को स्थायी सदस्य से बदलकर एसोसिएट सदस्य बनाने का प्रस्ताव किया गया था।

इधर, हॉकी इंडिया के चुनाव पांच दिसंबर को कराने का मार्ग प्रशस्त करने वाले उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा कि उन्होंने अभी तय नहीं किया है कि वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।