लखनऊ: लखनऊ में एक बस में यात्रा कर रहे एक व्यवसायी से स्वर्ण आभूषण की लूट के मामले में राजस्व आसूचना निदेशालय के एक कर्मचारी और एक पुलिस कांस्टेबल समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने जौनपुर में तैनात एक पुलिसकर्मी की पहचान कथित षड्यंत्रकारियों में से एक के तौर पर की है। तीन अन्य व्यक्तियों की भी तलाश की जा रही है।



